Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

बिरसा मुंडा फन पार्क में डांस रिवोल्यूशन एकेडमी के बच्चों ने अपने नृत्य से अदभुत समा बांधा

राची, झारखण्ड  | जून |  02, 2025 ::

बिरसा मुंडा फन पार्क में बिरसा मुंडा फन पार्क, रिलेशंस एवं डांस रिवोल्यूशन एकेडमी पंडरा के संयुक्त तत्वावधान में ” डांसिंग स्टार नृत्य प्रतियोगिता” कार्यक्रम का आयोजन धूम धाम से किया गया। इस प्रतियोगिता में 50 बच्चों ने भाग लिया।बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति और रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अद्भुत समा बांधा।बच्चों ने कई बॉलीवुड सॉन्ग पर प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी।

 

कार्यक्रम में तृषा गुप्ता परदेशीया और आज की रात गाने पर जबरदस्त प्रस्तुति दी। वहीं अर्णव सिन्हा, शशांक जमुआर, शिवांगी जमुवार , ने 80 और 90 के दशकों की अभिनेत्रियों को श्रद्धांजलि देते हुए कजरा मोहब्बत वाला और उड़े जब जब जुल्फें नृत्य प्रस्तुत कर सब को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं स्वीटी साहू, सभ्य। कुमारी, प्रियल कुमारी, आंचल कुमारी, वैष्णवी नयन, माही कुमारी, शालनी जामुवार ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि युवा नाट्य संगीत एकेडमी के निदेशक ऋषिकेश लाल,जेल पार्क के संचालक आर्यन चोपड़ा, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, डांस रिवोल्यूशन एकेडमी कि निर्देशिका श्रेया सिन्हा, सुभाष कुमार, दीपक दुबे , ऋषिका काँसकार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

 

सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

 

कुंदन सोनी, निरंजन राम, मुन्ना दास, अभिषेक कुमार, दीपक कुमार, सूरज कुमार ,राधे भट्ट इशार यज़दानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply