Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

बच्चों ने पेंटिंग कर पर्यावरण के प्रति प्रदर्शित की अपनी प्रतिबद्धता

राची, झारखण्ड  | जून |  02, 2025 ::

कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में डोरंडा कन्या पाठशाला में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ऊर्जा विकास केंद्र (सीईईडी) के सहयोग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सैकड़ों बच्चों ने भाग लेते हुए प्लास्टिक प्रदूषण और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चित्रों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। बच्चों ने पेंटिंग और पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी जागरूकता और प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित की। आयोजकों की ओर से प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

कार्यक्रम में सीईईडी की ओर से शांभवी वस्ता, लक्ष्मी पूर्ति और तमन्ना झा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर कलाकृति के निदेशक एवं वरिष्ठ चित्रकार धनंजय कुमार ने बच्चों को पृथ्वी पर हो रहे पर्यावरणीय असंतुलन और जलवायु परिवर्तन की गंभीरता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को मिलकर प्रयास करना होगा और इसके लिए जन-जागरूकता बेहद आवश्यक है।

सभी बच्चों ने संकल्प लिया कि वे अपने तथा अपने प्रियजनों के जन्मदिवस पर पौधा लगाकर और उसे उपहार स्वरूप देकर एवं प्लास्टिक का उपयोग संयमित ईस्तेमाल कर पर्यावरण सुरक्षा में योगदान देंगे। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों को भी संस्था की ओर से पौधे भेंट स्वरूप प्रदान किए गए।

इस सफल आयोजन में संस्था की उपनिदेशिका श्रीमती रजनी सहित अजय कुमार, हर्षिता, हर्ष, शिखा, रिंकी, अर्चना, अमीषा, तन्वी, सुमन, मनस्वी, जाया एवं अनीया सहित सभी शिक्षकों और छात्रों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply