Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में हॉकी झारखंड की टीम बनी उपविजेता

राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में हॉकी झारखंड की टीम बनी उपविजेता
हॉकी झारखंड पुरुष टीम सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में लगातार तीसरे वर्ष प्राप्त किया पदक

हॉकी उत्तर प्रदेश हुई चैंपियन

04 मई से 15 मई तक गोवा में आयोजित 12वी हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022 में हॉकी झारखंड टीम बनी उपविजेता।

आज फाइनल मैच खेले गए जिसमें झारखंड टीम गोल करने में असफल रही और हॉकी उत्तर प्रदेश की टीम ने झारखंड के ऊपर तीन गोलघर प्रतियोगिता की चैंपियन बनी ।

झारखंड टीम विगत 3 वर्षों से लगातार पदक जीत रहा है 2020 में कांस्य पदक ,2021 में स्वर्ण पदक और इस बार रजत पदक प्राप्त की। विगत पिछले तीन-चार वर्षो पहले झारखंड पुरुष हॉकी हॉकी टीम की स्थिति काफी कमजोर थी लेकिन लगातार मेहनत करते रहने के कारण पुरुष टीम में भी काफी सुधार आया और अब हमारे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक जीत रहे हैं सब जूनियर के खिलाड़ी विगत 3 वर्षों से लगातार पदक जीतकर पूरे भारतवर्ष में अपना दम दिखा रहे हैं इस वर्ष सीनियर वर्ग के भी पुरुष टीम के खिलाड़ी भले ही पदक प्राप्त नहीं किए हैं लेकिन वर्षों बाद प्रतियोगिता के रैंकिंग में पांचवा स्थान प्राप्त किए हैं जो पुरुष टीम के खेल बढ़ते स्तर दर्शाता रहै ।झारखंड के ज्यादातर खिलाड़ी आर्मी बॉयज सहित देश के अन्य भागों में चल रहे विभिन्न अकेडमी में चले जाते हैं और वे उधर से ही खेलते है। झारखंड के खेल सैंटरो में अच्छे प्रशिक्षक हो तो यहां के खिलाड़ी पलायन नहीं करेंगे यहां रोजगार के अवसर होंगे तो निश्चित रूप से झारखंड का टीम सभी स्तरों में चैंपियन बनेगी सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने काफी ही शानदार प्रदर्शन किया है और सारी सुविधाओं से लैस उड़ीसा टीम को सेमीफाइनल में पराजित किया है जबकि क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ को पराजित किया था। उपविजेता बनी झारखंड टीम के सभी खिलाड़ी सिमडेगा खूंटी जिला के रहने वाले हैं जो टाटा सहित अन्य जगहों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं परंतु खूंटी और सिमडेगा में चल रहे आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में कोई पुरुष कोच नहीं है महिला कोच के प्रभार में चल रहा है यदि इन दोनों प्रशिक्षण केंद्रों में अच्छे पुरुष प्रशिक्षक रहे तो टीम और भी बेहतर करेगी।
झारखंड टीम अनमोल टेटे,असीम एक्का,रोहित तिर्की,अमृत तिर्की, अमित बा, घूरन लोहरा, अमन तिग्गा,रोहित प्रधान, अभिषेक तिग्गा,एडिशन मिंज,अमित सोरेंग,कुलदीप बारला, विजय भोय, विशाल लकड़ा,रोशन भेंगरा,अभिषेक तिर्की,अभिषेक कुजुर,राकेश बड़ा और टीम के कोच अनु राहुल मिंज और मैनेजर मनीष कुमार है।
झारखंड टीम के उपविजेता बनने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह,शशिकांत प्रसाद,विजय शंकर, रजनीस कुमार,मनोज कोनबेगी, माइकल लाल, सुरजीत झा,विजय सनातन, दसरथ महतो,सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Leave a Reply