Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

विजयवर्गीय वैश्य सभा रांची द्वारा प्रातः स्मरणीय 1008 स्वामी श्रीरामचरण जी महाराज की जन्म जयंती मनाई गई

राची, झारखण्ड | फरवरी | 24, 2024 ::

विजयवर्गीय वैश्य सभा रांची द्वारा प्रातः स्मरणीय 1008 स्वामी श्रीरामचरण जी महाराज की जन्म जयंती मनाई गई।
इस पावन अवसर पर समिति ने रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अन्नपूर्णा सेवा में भोजन प्रसाद वितरण किया।
मुख्य आयोजन सर्जना चौक स्थित राम मंदिर में किया गया जिसमें विजयवर्गीय समाज के भाई-बहन उपस्थित हुए। दीप प्रज्ज्वलित कर विजयवर्गीय सभा रांची के अध्यक्ष संजीव विजयवर्गीय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया, पूजा अर्चना के पश्चात भजन कीर्तन का सुमधुर कार्यक्रम किया गया। स्वामी श्रीरामचरण जी के जीवन का स्मरण किया गया, संजीव विजयवर्गीय ने उनके बताए मार्ग पर चलने की अवश्यकता बताई, तभी समाज का विकास संभव है। सभी भाई बहनों को भोग लगा कर प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर संजीव विजय वर्गीय सचिव बी के विजयवर्गीय पुरुषोत्तम दास विजयवर्गीय हरिप्रसाद विजय जय नारायण विजय सांवरमल चौधरी, संतोष विजय, प्रेम कुमार विजय,राजा विजय, संदीप विजय, किशोर विजय,महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुशीला विजयवर्गीय, गीता विजय, रेखा विजय, इन्दिरा विजय, संगीता विजय,माया विजय, निशा विजय, विमला विजय,जया विजय, आरती विजय, सुलोचना विजय,सुषमा विजय अलका विजय,सुधा विजय के साथ काफी संख्या में भाई-बहन उपस्थित थे।

 

Leave a Reply