राची, झारखण्ड | अप्रैल | 28, 2024 ::
रांची जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वाधान में धुर्वा स्थित जिला संघ के आफिस ( एस भी पब्लिक स्कूल) में ताइक्वांडो बेल्ट और प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन झारखण्ड ताइक्वांडो संघ के वाइस प्रेसिडेंट मिथलेश कुमार सिंह के अंडर में किया गया जिसमें जिला के चयनित ताइक्वांडो प्लेयर को बेल्ट और प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर एस भी पब्लिक स्कूल के सुरेंद्र विस्कर्मा, केन्द्रीय विद्यालय स्कूल एच ई सी धुर्वा के अविनाश राम , कैरली स्कूल की प्रीतम कुमारी, नामकुम क्लब के विजय शंकर तिवारी उपस्थित थे सबसे पहले संस्कार राय जो की शारदा ग्लोबल स्कूल के क्लास 9th के स्टुडेंट है इनको ब्लैक बेल्ट प्रथम डान का प्रमाणपत्र और बेल्ट दिया गया इसके बाद आदित्य शर्मा, राहुल सिंह, आदित्य ठाकुर, पूजा कुमारी, हिमांशु, रौनक प्रमाणिक को नेशनल लेबल पर अच्छा परफॉर्मेंस के लिए प्रमाणपत्र दिया गया इसके साथ साथ इस अवसर पर जिला के विभिन्न स्कूल के स्टुडेंट को भी बेल्ट दे कर सम्मानित किया गया



