Latest News झारखण्ड राष्ट्रीय

राष्ट्रीय कैडेट कोर की 69वां दिवस एन.सी.सी. राँची ग्रुप द्वारा 3 झारखंड बटालियन एन.सी.सी. , राँची के मोरहाबादी परिसर में पूरे उत्साह से मनाया गया

राँची, झारखण्ड । नवम्बर | 26, 2017 :: राष्ट्रीय कैडेट कोर की 69वां दिवस एन.सी.सी. राँची ग्रुप द्वारा 3 झारखंड बटालियन एन.सी.सी. , राँची के मोरहाबादी परिसर में पूरे उत्साह से मनाया गया | इस कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ता एन.सी.सी. राँची ग्रुप के कमांडर ब्रिगेडियर शंकर प्रसाद थे | उन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्तिथि में सभी अधिकारी एवं स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर देश की सबसे बड़ी तीनो सेनाओ की स्वमसेवी संस्था है जो निरंतर अपने कार्य से देश को गौरवान्वित करने का प्रयास कर रही है | इस संस्था में भविष्य के नेतृत्वकर्ता तैयार किये जाते है | उन्होंने उत्कृष्ट कैडेटों और स्टाफ को पुरूस्कृत करते हुए सम्मानित किया |

Leave a Reply