Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

डोरंडा कॉलेज में ‘मोहब्बत की दुकान कार्यक्रम लॉन्च’

राची, झारखण्ड | अप्रैल | 27, 2024 ::

आइएनडीआईए प्रत्याशी यशस्विनी सहाय हुईं शामिल

रांची। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई (झारखंड) नेत्री आरुषी वंदना के नेतृत्व में शनिवार को रांची विश्वविद्यालय के डोरंडा कॉलेज में मोहब्बत की दुकान कार्यक्रम की लॉन्चिंग की गई। विदित हो कि पूरे देश मे यह कार्यक्रम हर कॉलेज व यूनिवर्सिटीज में की जा रही है। इस क्रम में डोरंडा कॉलेज में लॉन्चिंग की गई। कार्यक्रम में रांची लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय विशेष रूप से मौजूद थीं। मौके पर विद्यार्थियों के बीच युवा न्याय पम्पलेट एवं गारंटी कार्ड वितरित किया गया।
यशस्विनी सहाय ने मौके पर विद्यार्थियों से बात की एवं उन्हें संबोधित किया। छात्रों को कांग्रेस के मैनिफेस्टो की जानकारी दी। उन्होंने नए वोटर्स को वोट का महत्व बताया।
कार्यक्रम में आरुषी वन्दना ने कहा कि पूरे झारखंड में हर यूनिवर्सिटी व हर कॉलेज में मोहब्बत की दुकान कार्यक्रम किया जाएगा। रांची के हर कॉलेजों में प्रतिदिन यह कार्यक्रम किया जाएगा। मौके पर जिला महासचिव अब्दुल राबनवाज ने विद्यार्थियों को युवा रौशनी योजना एवं अग्निपथ योजना के बारे में बताया। कार्यक्रम में आरुषी वंदना, अब्दुल राबनावज, आकाश रजवार, मिराज, सुमन, प्रीति, रेशम, कार्तिक, विनीत, प्रियंका सहित काफी संख्या में एनएसयूआई के कार्यकर्ता और छात्रगण मौजूद थे।

Leave a Reply