Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

37 वे राष्ट्रीय खेल योगासन 2023 :: कोच रजनी बख्शी की देखरेख मे आयोजित 10 दिनी प्रशिक्षण शिविर का समापन : प्रशिक्षित खिलाड़ी जाएगे गोवा

राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 19, 2023 ::

37 वे राष्ट्रीय खेल योगासन 2023 जो कि गोवा के पणजी में 5 नवंबर से 9 नवंबर को होने जा रही है इसमें झारखंड के 9 बच्चों का चयन हुआ है इसके तहत झारखंड ओलंपिक संघ के आदेश अनुसार 10 दिन का प्रशिक्षण शिविर कोच रजनी बख्शी की देखरेख में रखा गया
इस शिविर में रिया सेन, संजय कुमार, करण प्रजापति, करण कुमार, रेंजर सिंह सरदार, दीपशिखा दान, अंजू कुमारी, बेबी कुमारी एवं रोहित कुमार शामिल थे
आज समापन समारोह में झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे ,
स्कूल ऑफ योगा की डायरेक्टर डॉक्टर मधुलिका वर्मा,
कोऑर्डिनेटर डॉक्टर गुरु चरण साहू,
चंचल भट्टाचार्य,
योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव संजय झा,
झारखंड योगासन भारत के अध्यक्ष संजय सिंह
ने बच्चों को राष्ट्रीय खेल के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Leave a Reply