Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

37वीं राष्ट्रीय खेल – 2023 गोवा :: झारखंड पुरुष -महिला मलखंब टीम घोषित

राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 19, 2023 ::

खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग तथा झारखंड ओलम्पिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2,धुर्वा, रांची में राष्ट्रीय खेल – गोवा के अंतर्गत मलखंब खेल का विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 30 सितम्बर से 20 अक्टूबर तक आयोजित की गई।
इस प्रशिक्षण शिविर में 12 पुरुष एवं 12 महिला, 3 प्रशिक्षक , एक टीम प्रबंधक तथा एक मसाजर ने इक्कीस दिन तक योगदान देकर सभी प्रशिक्षणार्थियों को तैयार किया।

इस प्रशिक्षण शिविर के आधार पर आज झारखंड पुरुष -महिला मलखंब टीम की घोषणा खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड के निदेशक सुशांत गौरव एवं झारखंड ओलम्पिक संघ के महासचिव के हवाले झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव डॉ० अजय झा ने की।
झारखंड पुरुष -महिला मलखंब टीम इस प्रकार है :-
पुरुष वर्ग :-
—————
निखिल कुमार (कप्तान) , राकेश नायक (उपकप्तान) , रोहण कुमार , पिंटू कुमार , कौशल कुमार , मनमीत सिंह गिल
प्रशिक्षक :- विवेक कुमार
महिला वर्ग :-
—————————-
अनुशिखा कुमारी (कप्तान) , सरिता कुमारी (उपकप्तान) , आरूषी कुमारी , काबेरी कुमारी , साक्षी कुमारी , नेहा कुमारी
प्रशिक्षक :- प्रीती रानी
मुख्य प्रशिक्षक :- अजय झा
टीम प्रबंधक :- शुभम सिंह

झारखंड टीम 21 अक्टूबर को हटिया स्टेशन से प्रातः 9:00 बजे गोवा के प्रस्थान करेगी।

Leave a Reply