Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड

36 वी राष्ट्रीय खेल 2022 : शिवेंद्र दुबे होंगे झारखंड दल प्रमुख ,अनिल जयसवाल होंगे डिप्टी सीडीएम

 

रांची :झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष सह भारतीय वुशु संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे को आगामी 29 सितंबर से आयोजित होने वाली 36 वी राष्ट्रीय खेल के लिए झारखंड दल का प्रमुख बनाया गया है ।यह जानकारी झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक ने दी ।उन्होंने बताया कि श्री दुबे के अतिरिक्त अनिल कुमार जसवाल को डिप्टी सीडीएम बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को श्री दुबे गुजरात के लिए रवाना होंगे तथा गुजरात में होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए समुचित व्यवस्था करेंगे। शिवेंद्र दुबे और अनिल जयसवाल के मनोनयन पर झारखंड ओलंपिक संघ के अधिकारियों ने बधाई दी है और खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply