Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके लाइफस्टाइल

अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के द्वारा सम्पूर्ण भारत वर्ष को स्वास्थ्य और समृद्ध बनाये  लिए और भीषण महामारी से बचाने के लिए योग महाअभियान

रांची, झारखण्ड | अप्रैल  | 24, 2021 :: अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के द्वारा  योग के माध्यम से सम्पूर्ण मानवता को इस महामारी से बचने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है।
इसके अंतर्गत देश के प्रत्येक  राज्य के ABYOGSMS परिवार के उच्च योग शिक्षा प्राप्त योग शिक्षकों द्वारा 15 दिवसीय  आनलाईन निशुल्क योग  शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के  राष्ट्रीय सचिव  आर्य प्रहलाद भगत ने बताया की  इस महाअभियान का उद्देश्य  महामारी को हराना है और  योग  से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना है।
सभी देशवासियों से निवेदन है कि इस अभियान का हिस्सा बनकर इस महामारी को हराएं।

Leave a Reply