रांची,आगामी 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक गुजरात के विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाली 36 वी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए झारखंड के खिलाड़ियों, मैनेजर और कोचों के बीच आज किट का वितरण किया गया। झारखंड ओलंपिक संघ कार्यालय में किट का वितरण झारखंड सरकार के खेल विभाग के उप निदेशक श्री धर्मेंद्र दीक्षित ने किया।नेशनल गेम्स में कुल 265 खिलाड़ी प्रशिक्षक और अधिकारी शिरकत करेंगे ।किट वितरण समारोह के अवसर पर झारखंड ओलंपिक संघ के सचिव डॉ मधुकांत पाठक ,कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे ,सीनियर उपाध्यक्ष अनिल कुमार जयसवाल, उपाध्यक्ष शिव कुमार पांडे ,के के सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित थे ।आज एथलेटिक्स, आर्चरी ,हॉकी ,लॉन बॉल, मलखम्भ , रोलर स्केटिंग,स्क्वाश, रेसलिंग योग के खिलाड़ियों के बीच कीटों का वितरण किया गया। उप निर्देशक श्री दीक्षित सहित ओलंपिक संघ के अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी है।




