Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

श्री श्याम मन्दिर का 19वां स्थापना दिवस 11 फरवरी को

राची, झारखण्ड | फरवरी | 09, 2024 ::

श्री श्याम मण्डल , रांची द्वारा निर्मित अग्रसेन पथ स्तिथ श्री श्याम मन्दिर का 19वां स्थापना दिवस दिनांक 11 फरवरी दिन रविवार 2024 को अत्यन्त धूम धाम के साथ आयोजित किया जा रहा है । पूरे मन्दिर की साफ सफाई साज – सज्जा विगत कई दिनों से कार्य हो रहा है साथ ही इस खास अवसर पर पूरे मन्दिर परिसर को रंग बिरंगी विद्युत की रंगीन लड़ियों के साथ रंगीन बैलून तथा फूलों आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है ।
श्री श्याम मन्दिर के 19वें स्थापना दिवस पर सर्व प्रथम 11 फरवरी 2024 को हरमू रोड स्थित गौशाला में गौ पूजन एवम गौ सेवा के साथ कायक्रम का शुभारम्भ किया जायेगा ।
11 फरवरी 2024 दोपहर 11 : 30 बजे से मन्दिर के निकट शीतल कॉम्प्लेक्स के पार्किंग स्थल पर विशाल श्री श्याम भंडारा का आयोजन होगा जिसमें सैकड़ों भक्तगण श्याम प्रभु का पूर्ण प्रसाद ग्रहण करेंगे ।
11 फरवरी 2024 को मुख्य कार्यक्रम का शुरुवात अपराह्न 4 : 30 बजे से रात्रि 8 बजे तक श्री श्याम मन्दिर में होगा जिसमें श्री श्याम प्रभु का नैनाभीराम श्रृंगार , दर्शन , अखण्ड ज्योत व संगीतमय संकीर्तन का आयोजन होगा ।
इस अवसर पर बनारस से प्रसिद्ध भजन गायक श्री कृष्णा दधीच अपने मधुर स्वर से श्री श्याम प्रभु को भजनों द्वारा रिझाने पधार रहे हैं ।

 

Leave a Reply