
रांची, झारखण्ड | दिसम्बर | 08, 2019 :: कृष्णा नगर कॉलोनी के गुरुनानक सेवक जत्था ने कल 7 दिसम्बर,शनिवार को देर रात असहाय एवं गरीबों के बीच कंबल,थर्मल इनर वियर, गर्म टोपी,दस्ताने एवं मौजे वितरित किए.जत्था के सदस्य रात 11 बजे गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा के चार पहिया वाहन में सामान लादकर शहर के रेलवे स्टेशन,बस अड्डा,रिम्स समेत शहर के स्लम इलाकों में पहुंचे और गर्म कपड़े सौंप कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी.जत्था के सूरज झंडई ने बताया कि जत्थे का यह सेवा कार्यक्रम अभी कुछ और दिन चलेगा.जत्था का लक्ष्य है उन चेहरों पर खुशियाँ लाना जो इसके वास्तविक हकदार हैं.
आज के इस अभियान में इनिष काठपाल,पीयूष मिढ़ा,रौनक ग्रोवर,पीयूष थरेजा,छोटू सिंह,कशिश नागपाल,अमन डावरा,भूपिंदर सिंह की सक्रिय भूमिका रही.




