Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

मिशन हर शिखर तिरंगा टीम ने झारखंड की सबसे ऊँची चोटी पारसनाथ पर फरहाया तिरंगा

राची, झारखण्ड | सितम्बर | 09, 2023 ::

NIMAS का मिशन हर शिखर तिरंगा, आज़ादी के अमृत महोत्सव और भारत को मिली G20 की अध्यक्षता के उपलक्ष्य मैं भारत के सभी राज्यो की सबसे ऊँची चोटियों पर तिरंगा फहराने की एक मुहिम हैं।
कर्नल रणवीर सिंह जामवाल इस मुहिम का नेतृत्व कर रहे हैं।

09 सितंबर 2023 को मिशन हर शिखर तिरंगा टीम ने झारखंड की सबसे ऊँची चोटी पारसनाथ पर तिरंगा फरहाया।
इसके साथ ही इस टीम ने 25 राज्यों की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा लिया है, उसमें सातों पूर्वोत्तर राज्य, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात , मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,गोवा, कर्नाटका, तमिलनाडु, केरला , तेलंगाना, आन्ध्रप्रदेश, ओड़िशा , छत्तीसगढ़ शामिल हैं।
ये अद्भुत मिशन सभी 28 राज्यों के सबसे ऊंचे शिखर पर तिरंगा फहराने के बाद संपूर्ण होगा।
इस मुहिम का नेतृत्व कर रहे कर्नल रणवीर सिंह जामवाल अभी राष्ट्रीय पर्वतारोहण और साहसिक खेल संस्थान (NIMAS) में मुख्य निदेशक है उन्होंने माउंट एवरेस्ट 3 बार, और विश्व के सातो महाद्वीपों के शिखर पर तिरंगा फहराया है, साथ ही उन्होंने 50 से ज्यादा पर्वतारोहण अभियानों को अंजाम दिया है और इन्हीं साहसिक कार्यों के लिए उनको भारत सरकार ने सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल दो बार और तेनजिन नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार से भी सम्मानित किया है।

टीम के 09 सदस्यों के अलावा इस मिशन में 20 से ज्यादा झारखंड के स्थानीय निवासियों ने भी पारसनाथ चोटी पर तिरंगा फरहाने में भाग लिया।
पारसनाथ चोटी पर तिरंगा लहराने वाली निमास की टीम में कर्नल जामवाल के अलावा नायब सूबेदार रवि, नायब सूबेदार चोस्गैल, नायब सूबेदार घटक, हवलदार राकेश यादव, हवलदार नेहपाल, हवलदार केवल, हवलदार संजय , हवलदार गणेश और सम्यक राज भी शामिल थे।

Leave a Reply