Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

बी डी.पब्लिक स्कूल, फ्रेंडस कॉलोनी रांची में विज्ञान प्रदर्शनी सह वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन

रांची, झारखण्ड I जनवरी | 23, 2023 ::  राजधानी के रांची स्थित बी डी स्कूल फ्रेंडस कॉलोनी रांची में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर आधुनिक खेती, पर्यावरण की चिंता, सौर्य चक्र से संबंधित जानकारी, जल का चक्र सहित अनेक प्रदर्शनी को सराहा गया।

इन प्रदर्शनी का अवलोकर स्कूल एरा के संपादक वृजमोहन ओझा, प्राचार्य राहुल पाण्डेय और मोटिवेटर काउंसल सह वरिष्ठ पत्रकार एनके मुरलीधर ने किया।
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए श्री मुरलीधर ने कहा कि आज देश को इसी प्रकार की बुद्धिमता की आवश्यकता है।

बच्चों ने जिस प्रकार का प्रदर्शन किया है उससे उनकी प्रतिभा का पता चलता है।

आने वाले समय में इसी प्रतिभा से देश विश्व में सर्वोत्तम देश बनेगा। उन्होंने कहा कि आज जय विज्ञान से आगे बढ़कर जय अनुसंधान का समय आ गया है और भारत मे ंएक लाख से अधिक स्टार्ट अप आंरभ हो चुके हैं।
कार्यक्रम में बच्चों ने गीत संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। स्कूल के प्राचार्य राहुल पाण्डेय ने कहा कि स्कूल का विकास निरंतर हो रहा है और स्कूल के युवा राष्टÑीय स्तर पर सफल भी हो रहें हैं।

Leave a Reply