Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

करम टोली सरकारी मध्य विद्यालय में बच्चों ‌के साथ मना शिक्षक दिवस

राची, झारखण्ड  | सितम्बर   05, 2024 ::

इनरव्हील क्लब आफ स्वर्णरेखा रांची ने शिक्षक दिवस करम टोली सरकारी मध्य विद्यालय में बच्चों ‌के साथ मनाया। इस अवसर पर क्लब की ओर से विधालय की प्रधानाध्यापिका सुफिया खातुन को शाल एवं फूलों से सम्मानित किया गया, साथ ही विद्यालय की शिक्षीका संगीता कुमारी, संगीता टोपो, एस एन‌ शर्मा, एस के‌ ठाकुर, के के सहाय को फूल एवं सर्टिफिकेट देकर ‌सम्मानित किया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। शिक्षको‌ के बीच पासीग द‌ पार्सल खेल का आयोजन किया गया। शिक्षको को मिठाई एवं सभी बच्चों ‌के बीच टाफी बांटा गया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष दीपा चौहान, सह-अध्यक्ष सोमा भादुड़ी सचिव नीता शेखर,आइ एस ओ शालिनी सिन्हा मीना सहाय, देवजानी सान्याल, रिंकू बनर्जी एवं रीता वर्मा मौजूद थी।

Leave a Reply