Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

जब छोड़ेंगे पाँच विकार तभी मिटेगा भ्रष्टाचार

राची, झारखण्ड  | फरवरी | 16, 2023 ::  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय चौधरी बगान, हरमू रोड रॉची के तत्वावधान में “महाशत्रु कौन पाँच विकार’ “जब छोड़ेंगे पाँच विकार तभी मिटेगा भ्रष्टाचार आदि नारे की उद्घोषणा लेकर बड़ी संख्या में राँची के हटिया क्षेत्र में शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर बोलते हुए ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा पाँच विकारों को हरने वाले शिव ही हैं
इसिलिए शिव के ऊपर अक धतूरा आदि चढ़ाया जाता है जो मन के विकारों का स्थूल प्रतीक हैं। शंकर तपस्या मूर्त हैं जो नई सृष्टि की स्थापना होने के पश्चात् पुरानी सृष्टि के संहार के
निमित्त है। इस प्रकार शिव और शंकर में महान अंतर है। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग चल रहे थे।
शोभायात्रा व झाँकियाँ हटिया कल्याणपुर से आरंभ होकर सिहं मोड़, विकास नगर, लातमा रोड, हटिया, टुपुदाना आदि स्थानों गुजरते हुए कल्याणपुर के गीता पाठशाला पहुॅची व
समागम होकर राजयोग का अभ्यास किया। सुसज्जित झाँकियाँ हटिया के हर पथ से निकलीं यह संदेश देते हुए कि दुःखों के अन्त में अब देर नहीं, स्वर्ग की सुखमय दुनिया अब दूर नहीं।

Leave a Reply