Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

संत जेवियर्स कॉलेज रांची में आदिवासी जीवन व कल्याण सम्मान पर वार्ता आयोजित

संत ज़ेवियर्स कॉलेज, रांची में शनिवार को समाजशास्त्र विभाग के समाजशास्त्रीय कल्पना के लिए ज़ेवियर फ़ोरम, आइक्यूएसी व पत्रकारिता विभाग द्वारा “मूल निवासियों के जीवन और कल्याण का सम्मान करना” विषय पर वार्ता एवं डॉक्यूमेंट्री फिल्म की स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर उपस्थित रहे फिल्म निर्माता निरंजन कुमार कुजूर ने अपने संबोधन में सिनेमा के प्रति अपने रुझान और अनुभव साझा करते हुए प्रामाणिकता, प्रकृति संरक्षण और आदिवासी संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने करुणा, विश्वास एवं संबंधों को मानव जीवन के मूल तत्व बताया।

प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, एस.जे. ने मुख्य अतिथि को सम्मानित करते हुए अपने संबोधन में संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं नैतिक मूल्यों के पालन पर जोर दिया| रजिस्ट्रार डॉ. फादर प्रभात के. सोरेंग, एस.जे. ने भारतीय ज्ञान परंपरा, विशेषकर आदिवासी समुदाय के ज्ञान को दस्तावेज़ करने की आवश्यकता पर बल दिया तथा छात्रों को प्रेरणादायक एवं शैक्षिक सामग्री निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया।

मौके पर डॉ. संध्या भेंगरा, डॉ. नील कुसुम कुल्लू, अलोक रंजन, प्रो. स्नेहा कच्छप सहित अन्य प्राध्यापकगण व बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे|

 

Leave a Reply