राची, झारखण्ड | जनवरी | 11, 2023 :: कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में स्थित स्वामी विवेकानंद स्प्रिचुअल सेंटर में राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर प्राचार्य डॉ एन हरि बाबू ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं लोगों को स्वामी जी के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने अल्पायु में ही अपने सिद्धांतों से विश्व भर में भारत का गौरव बढ़ाने का काम किया। जिसके लिए राष्ट्र उनका कृतज्ञ है। मौके पर अन्य लोगो ने भी अपने विचार व्यक्त किया। इसके पूर्व स्वामी जी चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के तत्वाधान में किया गया। मौके पर सीआईटी के एडवाइजर डॉ एम बंधोपाधाय, डॉ विजय शंकर सिंह,सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. प्रसांक मणि, डॉ रणवीर कुमार,प्रो.रोहित कुमार, प्रो. जियाउल हक,,प्रो अरशद उस्मानी, प्रो. अनवर आलमआदि लोग उपस्थित थे।



