Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

विद्या भारती झारखंड का दो दिवसीय सम्मेलन 18 और 19 जनवरी 2023 को राची मे :: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह होगे मुख्य अतिथि

राची, झारखण्ड  | जनवरी | 12, 2023 ::  विद्या भारती झारखंड का दो दिवसीय समिति पदाधिकारी एवं सस्वावलंबी पूर्व छात्रों का सम्मेलन होना तय
“सा विद्या या विमुक्तये ” अर्थात
वह ही विद्या है जो नितांत मुक्ति दिलाए को अपना आधार मानते हुए विद्या भारती निरंतर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही है। इसको गति देने में समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों, विद्यालय प्रबंध कारिणी के माननीय पदाधिकारी एवं सदस्यों तथा पूर्व छात्रों की अहम भूमिका है ।
विद्या विकास समिति झारखंड के प्रदेश सचिव अजय कुमार तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय चेतना के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य ,संस्कृति, सामाजिक समरसता शिक्षा का मूल भाव है उसे हम मजबूती प्रदान कर सकें इस दृष्टि से 18 और 19 जनवरी 2023 को आदित्य प्रकाश जालान टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज कुदलुम,रांची में दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ कृष्ण गोपाल जी सह सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ होंगे। इसमें पूरे झारखंड के ए और बी श्रेणी के सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों के समिति के पदाधिकारियों एवं स्वावलंबी पूर्व छात्रों तथा प्रधानाचार्यों का सम्मेलन आहूत किया गया है। इस सम्मेलन के मध्यम से समाज में शिक्षा, संस्कृति तथा सामाजिक समरसता के दृष्टि से हम क्या कार्य कर रहे हैं और क्या करना बाकी है, विचार मंथन कर विद्या भारती आपने कार्य के माध्यम से
राष्ट्रीय चेतना समाज में समाहित करने प्रयास करेगी। श्री तिवारी ने बताया कि इस सम्मेलन में समिति पदाधिकारियों, प्रधानाचार्य की संख्या लगभग 700 होगी तथा पूर्व छात्रों की संख्या 1000 से अधिक जिसका पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है इस को सफल बनाने में स्थानीय महाविद्यालय विद्यालय के सभी कार्यकर्ता तथा पूर्णकालिकों के बीच संच का बंटवारा कर कार्य किया जा रहा है ।

Leave a Reply