रांची। 14वीं सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक जीते। पदक विजेता खिलाड़ियों ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
झारखंड पेंचक सिलाट संघ की सचिव डौली कुमारी सिंह एवं अध्यक्ष किशोर मंत्री के नेतृत्व में हुई इस मुलाकात में संघ के पदाधिकारी राहुल कपूर तथा कोच सूरज चिक बड़ाइक भी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में इताताशा कपूर, अनाया खलखो, विशाखा थापा और पलक साहू ने स्वर्ण पदक जीते। वायु तिर्की और रंजन राणा ने रजत, जबकि कृपा राणा, जानवी आलिया और रीतिका बारा ने कांस्य पदक हासिल किया।
खिलाड़ियों की सफलता में मुख्य प्रशिक्षक बिजय कुमार लिम्बु के मार्गदर्शन तथा कोच सूरज चिक बड़ाइक, किरण देवी और जादूमुनी हेंब्रम के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। राज्यपाल ने खिलाड़ियों को भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।



