Breaking News Latest News झारखण्ड

स्वामी दिव्यानंद “नमो नमो मोर्चा भारत” के राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत

रांची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 09, 2021 ::  भारत वर्ष का एक बड़ी संस्था “नमो नमो मोर्चा भारत” के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय हटवार जी ने झारखंड प्रदेश के जाने-माने राष्ट्रवादी एवं धर्म गुरु प्रख्यात ज्योतिषी डॉक्टर स्वामी दिव्यानंद जी महाराज को राष्ट्रीय संरक्षक के दायित्व पद पर विभूषित किया है,

पूरे देश में नमो नमो मोर्चा भारत के सदस्यों एवं अधिकारियों के बीच स्वामी जी के आगमन से हर्ष का वातावरण व्याप्त हो गया है,
संगठन के मुख्य संरक्षक सोम भाई मोदी जी हैं, इनके कुशल मार्गदर्शन और विजय हटवार जी के नेतृत्व में पूरे देश भर में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के योजनाओं को कार्यान्वित करवाना एवं देश के शक्तिशाली किंतु असंगठित युवाओं, महिलाओं और व्यवसायियों के अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्र के लोगों को संगठित कर राष्ट्र के पुनर्निर्माण के कार्य की मुख्य धारा से जोड़ना इनका मुख्य उद्देश्य है,
ज्ञातव्य है स्वामी दिव्यानंद जी महाराज विगत 30 वर्षों से विभिन्न संगठनों से जुड़कर राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए सनातन संस्कृति एवं अखंड भारत के कार्य से संबंधित अपना योगदान देते आ रहे हैं।

Leave a Reply