Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

खादी एवं सरस महोत्सव 28 दिसंबर 2022 से :: तैयारियां ज़ोरों पर

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 23, 2022 ::  28 दिसम्बर से राज्य के बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2022-23 का शुभारंभ होना है जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर है ।युद्ध स्तर पर हैंगर तैयार किए जा रहे है।

झारखण्ड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सीईओ श्री राखाल चंद्र बेसरा, ने बताया स्टाल्स की बुकिंग जारी है,देश के अलग अलग राज्यों से लोग सम्पर्क कर रहे है।

उन्होंने बताया ये महोत्सव देश भर के बुनकर ,कारीगर,हस्तशिल्पकार, खादी और सरस से जुड़ी दीदियों को फिर से अर्थिक रूप से सबल बनाने में सहयोग देगा।मेले में देश के अलग-अलग राज्यों के खादी और सरस के विभिन्न उत्पादों और कलाकृतियां को देखने और खरीदने का मौका भी मिलेगा |

श्री बेसरा ने बताया कि महोत्सव में सुबह लोग 10 बजे से प्रवेश कर पाएंगे ।प्रत्येक दिन यहाँ विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों द्वारा आम जनों के लिए लगातार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत होते रहेंगे।

साथ ही उन्होंने बताया इस बार जितने भी हैंगर बनाए जा रहे हैं वो झारखंड के पर्वों और नृत्यों पर आधारित होंगे जिससे अलग-अलग राज्यों से आए लोगों को झारखंड को और नज़दीक से जानने का मौक़ा मिलेगा और लोग यहाँ की संस्कृति से जुड़ पाएंगे।

झारखंड के कलाकारों को मिलेगा मंच

श्री बेसरा ने बताया कि जहाँ राज्य के अलग अलग प्रांतों से आए कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे वहीं झारखंड के कलाकार भी अपनी नृत्य और गायन से राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे।

Leave a Reply