Breaking News Latest News खेल झारखण्ड राष्ट्रीय

37वे राष्ट्रीय खेल,गोवा में झारखंड के सन्नी रंजन सिंह पेंचक सिलाट में जीता कांस्य पदक

राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 29, 2023 ::

भारतीय ओलंपिक संघ,नई दिल्ली एवम गोवा सरकार द्वारा 25 अक्टूबर से 09 नवम्बर तक गोवा के विभिन्न शहरों में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल,गोवा में आज दिनाँक 29 अक्टूबर को
पेंचेक सिलाट के खिलाड़ी सन्नी रंजन सिंह ने 70- 75 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीत । झारखंड का खाता खोला।

*बीच पुरुष फुटबॉल
झारखंड पुरुष टीम ने अपने दुसरे लीग मैच में दिल्ली को 5-3 से पराजित किया।

एथलेटिक्स में सदानंद कुमार 100 मीटर प्रारंभिक राउंड में छठे स्थान पर रहे

पदक विजेता सन्नी रंजन सिंह को राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, माननीय खेल मंत्री श्री हफीजुल हसन, खेल सचिव श्री मनोज कुमार, खेल निदेशक श्री सुशांत गौरव,
झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष श्री आर.के.आनंद, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक,चीफ द मिशन शिवेंन्द्र दुबे,डिप्टी चीफ द मिशन श्री हरभजन सिंह, श्री बिपीन सिंह,कांटिजेंट असिस्टेंट अरविंद कुमार,योगेश प्र.यादव ,झारखंड पेंचेक सिलाट की सचिव सह प्रशिक्षक डॉली सिंह, अध्यक्ष दीपा कुमारी समेत विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारीयों एवम खेल विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी।
ज्ञातव्य हो देश के 28 राज्यों एवम 08 केंद्र शासित राज्यों के 43 खेलों में कुल 10000 से अधिक खिलाडियों एवम अधिकारियों का दल इस राष्ट्रीय खेल महापर्व में भाग ले रहे है।

Leave a Reply