Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

राष्ट्रीय अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता के मैस्कॉट का अनावरण

राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 29, 2023 ::

आज दिनांक 29.10.2023 को रांची प्रेस क्लब में ऑल झारखण्ड शतरंज संघ की कार्यकारी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक उमा शंकर चौबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
इसमें बैठक में मुख्य रूप से जमशेदपुर में दिनांक 2 से 8 नवंबर तक आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता, हजारीबाग में दिनांक 22 से 26 नवंबर तक एवं दुमका में दिनांक 6 से 10 दिसम्बर तक आयोजित होनेवाले ऑल इंडिया रेटिंग टुर्नामेन्ट को सफल बनाने पर चर्चा की गई।

राष्ट्रीय अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के कर कमलों के द्वारा किया जायेगा जिसमें कुल पांच लाख रूपये इनामी राशि निर्धारित है।
हजारीबाग में कुल इनामी राशि 4 लाख 16 हजार रूपये है
जबकि दुमका में कुल इनामी राशि 8 लाख 15 हजार रूपये है जो कि झारखण्ड के इतिहास में सबसे अधिक इनामी राशि का दुर्नामेन्ट है।
इसके अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के पश्चात् सर्वसम्मति से निर्णय लिये गये। रांची जिला शतरंज संघ के सचिव नवजोत अलंग के द्वारा रांची में ऑल इंडिया स्मार्ट गर्ल प्रतियोगिता आयाजित करने का प्रस्ताव दिया गया।

सचिव मनीष कुमार ने बताया कि इस वर्ष अभी तक झारखण्ड के विभिन्न जिलों में राज्य स्तरीय एवं उससे उपर स्तर के कुल बीस दुनमिन्ट का आयोजन किया गया है।
इसमें हाल ही में आयोजित एशियन जूनियर प्रतियोगिता भी शामिल है।
उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष अभी तक झारखण्ड के चार बच्चे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पुरस्कृत किये गये एवं

उम्मीद करते हैं कि आगे वे झारखण्ड को मेडल भी दिलाएंगे।
बैठक से पूर्व राष्ट्रीय अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता के मैस्कॉट (शुभाकर) दिरी बाघ का अनावरण ऑल झारखण्ड शतरंज संघ के उपाध्यक्ष उमा शंकर चौबे एवं सचिव मनीष कुमार के द्वारा किया गया।

बैठक में उपस्थित अन्य लोगों में ऑल झारखण्ड शतरंज संघ के पूर्व अध्यक्ष एन. के. सिंह, उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, ऑल झारखण्ड शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, संयुक्त सचिव दीपक कुमार, अनिल कुमार सिंह, को-ऑर्डिनेटर प्रभात रंजन कुमार, सदस्य जयंत कुमार, भुइयां, आलोक कुमार तिवारी, पूर्वी सिंहभूम के सचिव एन. के. तिवारी, सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव अजय कुमार, हजारीबाग के सचिव मनमीत अकेला आदि शामिल हुए।

Leave a Reply