राची, झारखण्ड | मार्च | 23, 2025 ::
रांची: सरहुल महोत्सव की तैयारी शुरु हो चुकी है। केंद्रीय सरना समिति के द्वारा पहाड़ी मंदिर फांसी टुंगरी में सरना झंडा बदली कार्यक्रम रीति-रिवाज के साथ संपन्न हो गया। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की के अगुवाई में विशाल सरना झंडा हजारों की संख्या में सरना धर्मागुवागण पहुंचकर पाहन के द्वारा पहाड़ की चोटी में सरना झंडागड़ी कर मानव जाति प्राणी, वनस्पति जगत, जीव जंतु, पेड़ पौधा, नदी नाला पहाड़ पर्वत में रहने वाले सभी के लिए सुख समृद्ध, शांति, स्वास्थ्य के लिए ओहमा विनती कर सरना झंडा गाड़ी किया गया।
इस मौके पर प्रदेश सरना धर्मगुरु राजेश लिंडा ने कहा कि आगामी महापर्व सरहुल में आदिवासी समाज अपने आंगन में सरना झंडा लगाए और पर्व में नशा पान से अपने आप को दूर रखें.




