Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

खेलो झारखंड अंतर्गत राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन तक रांची आगे

राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 29, 2023 ::

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वाधान में रांची के खेल गांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित खेलो झारखंड अंतर्गत राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023-24 के दूसरे दिन रांची की टीम पहले स्थान पर चल रही है।
दूसरे दिन तीनों आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के बीच प्रतिस्पर्धा हुई, जिसमे प्रतिभागियों ने शानदार परफॉर्मेंस दिया।
दूसरे दिन पदक विजेताओं को राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग ने पदक विजेताओं को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया।
27 से 31 अक्टूबर 2023 तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में लगभग 2300 से अधिक खिलाड़ी समेत 288 कोच मैनेजर भाग ले रहे है।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के सदस्य मुख्य भूमिका निभा रहे है।

Leave a Reply