राची, झारखण्ड | मार्च | 27, 2025 ::
संत जेवियर्स कॉलेज राँची के छात्रों ने आईआईटी धनबाद द्वारा आयोजित 22-23 मार्च को पराक्रम 2025 वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर दो स्वर्ण समेत तीन पदक जीते| इसमें 62 किलोग्राम वर्ग में छात्र दीपक कुमार चन्द्रवंशी ने कुल 400 किग्रा उठाया तो वहीं 80 किलोग्राम वर्ग में छात्र आयुष कुमार ने कुल 462.5 किग्रा उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया है| 80 किलोग्राम वर्ग में छात्र मानस जयसवाल ने कुल 570 किग्रा उठाकर कांस्य पदक जीता है| इस प्रतियोगिता में कोच प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में छात्रों ने भाग लिया|
कॉलेज में पुरस्कार विजेता छात्रों ने प्राचार्य डॉ. फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे से मिलकर अपनी उपलब्धियां साझा की| इस अवसर पर प्राचार्य ने विजेताओं को हर्षित मन से बधाई देते हुए बोला कि आगे भी पूरे दमखम से अपनी उर्जा लगाने की आवश्यकता है| पढ़ाई के साथ स्वस्थ ,मन के खेलकूद भी आवश्यक है|