राची, झारखण्ड | जनवरी | 09, 2025 ::
रांची। आइसीएआर सिफा, भुवनेश्वर द्वारा मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार, धुर्वा, रांची में आयोजित अनुसूचित जनजाति के लोगों को मत्स्य पालन का दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन गुरुवार को हुआ। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षणार्थियों को इनपुट वितरण किया गया। जिसमें निदेशक मत्स्य, डॉ.एचएन द्विवेदी, शंभु यादव, उप मत्स्य निदेशक, अमरेन्द्र कुमार, उप मत्स्य निदेशक, संजय गुप्ता, उप मत्स्य निदेशक उपस्थित थे। साथ ही आईसीएआर- सिफा के वैज्ञानिक डॉ पी.राउतराय, डॉ केसी दास, डॉ.एनके बारिक, दिव्य पात्रा (कनिष्ठ सहायक) उपस्थित थे।
प्रशिक्षण के समापन के बाद सभी मत्स्य कृषकों को मत्स्य पालन के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने की अपील की गई।
धन्यवाद ज्ञापन मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, धुर्वा, रांची के मुख्य अनुदेशक प्रशांत कुमार दीपक ने दिया।



