Breaking News खेल

लिटिल विंग्स बी डिविजन क्रिकेट टूर्नामेंट :: टाटीसिल्वे ने जूनियर मंथन को हराया

रांची,झारखण्ड  | दिसम्बर  | 09, 2022 ::  लक्ष्य की बहुमुखी प्रदर्शन के बावजूद जूनियर मंथन की टीम को आज हार का मुंह देखना पड़ा
गोल चक्कर मैदान में खेले जा रहे हैं लिटिल विंग्स बी डिविजन क्रिकेट लीग के एक मैच में टाटीसिल्वे की टीम ने जूनियर मंचन को 3 विकेट से हराया जूनियर मंथन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 5 विकेट पर 234 रनों के स्कोर खड़ा किया जिसमें लक्ष्य ने 110 रनों की पारी खेली अक्षत ने 34 और संतोष ने 42 रनों का योगदान किया राहुल को दो विकेट मिले जवाबी पारी में टाटीसिलवे की टीम ने 32.1 ओवर में सात विकेट पर 238 रन बनाए जिसमें अरविंद ने 51 मनीष ने 29 राहुल ने 24 रनों का योगदान किया लक्ष्य और कृष्णा को दो-दो विकेट मिले

Leave a Reply