राची, झारखण्ड | मई | 02, 2025 ::
संत जेवियर्स कॉलेज राँची के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के द्वितीय वर्ष के छात्रों ने दिनांक: 02/05/2025 को दूरदर्शन केंद्र, राँची के शैक्षणिक दौरे पर गए| छात्रों को शैक्षणिक दौरे से टीवी मीडिया जगत के तकनीकी पहलुओं और विशेष रूप से पत्रकारिता के बारे में जानने का मौका मिला|
भ्रमण पर गए स्नातक छात्रों को राँची दूरदर्शन केंद्र के तकनीकी प्रभारी अमित लकड़ा व तकनीकी सहायक ज्ञान समद के मार्गदर्शन में स्टूडियो, पीसीआर, सर्वर रूम, एडिटिंग रूम, रीजनल न्यूज़ यूनिट और मुख्य स्वीचिंग रूम को देखा| केंद्र के स्टूडियो के बारे में विद्यार्थियों ने रिकॉर्डिंग प्रक्रिया, टेली प्रोम्प्टर की उपयोगिता, लाइटिंग टेक्निक्स, कैमरा एंगल्स, सामान्य कैमरा व स्टूडियो कैमरा के बीच अंतर की विस्तृत जानकारी मिली| ग्रीन स्क्रीन प्रभावों का उपयोग करने का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया और टेलीप्रॉम्प्टर पर समाचार पढ़ने का अभ्यास किया|
इस दौरान छात्रों ने प्रोडक्शन कण्ट्रोल यूनिट के प्रभागों में देखा कि लाइव समाचार कैसे प्रसारित होते हैं और ऑडियो, ग्राफ़िक उत्पादन और प्रसारण तकनीकों के बारे में सीखा। न्यूज़रूम के भीतर उन्होंने न्यूज़ एजेंसी स्क्रिप्टिंग और विजुअल स्क्रिप्टिंग और समाचार सत्यापन के चरणों को जाना| मौजूद न्यूज़ रीडर ने भी विद्यार्थियों को न्यूज़ एंकरिंग के मुख्य बिंदु, हाँ व ना सम्बन्धी विषयों पर ज्ञानवर्धन किया| दौरे का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को जिन विषयों की जानकारी दी जाती है, शैक्षणिक भ्रमण से वह वास्तविक न्परिस्थिति से परिचित होते हैं|
मौके पर दूरदर्शन केंद्र के अधिकारीगण व विभाग की डॉ. नील कुसुम कुल्लू व आलोक रंजन सहित भ्रमण पर गए लगभग 30 विद्यार्थी उपस्थित थे|




