Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

विश्वविद्यालय के एम्बेसडर है एलुमनी : प्रो० (डॉ०) पीयूष रंजन 

राची, झारखण्ड  | मई |  02, 2025 ::

झारखंड राय विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एलुमनी मीट रेट्रोविले 2025 का आयोजन किया गया। एलुमनी मीट में देश के कई शहरों में कार्यरत पूर्ववर्ती छात्र शामिल हुए।

पूर्ववर्ती छात्रों को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय की चांसलर प्रो० (डॉ०) सविता सेंगर ने कहा कि विश्वविद्यालय आपसे है।

कुलाधिपति ने कहा की दुनिया के प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों की प्रसिद्धि के पीछे एलुमनी का सबसे बड़ा योगदान है। भारत में भी यह चर्चा जोर पकड़ चुकी है की कैसे पूर्ववर्ती विद्यार्थियों को संस्थान के साथ जोड़ा जाय और उनका अधिक से अधिक उपयोग संस्थान को आगे बढ़ाने में लिया जाय।

झारखंड राय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० (डॉ०) पीयूष रंजन ने मौके पर कहा की यह एक ऐसा अवसर है जब छात्र अपने अल्मा मेटर में एकत्र होते हैं, पुरानी यादों को ताज़ा करते हैं और नई उम्मीदों के साथ नए संवादों की प्रतीक्षा करते हैं। एलुमिनी मीट आप सभी के लिए अपने साथियों और शिक्षकों से मिलने और संपर्क को फिर से जीवंत करने का एक आदर्श मंच है। हमें आप पर गर्व है। देश के जिन संस्थानों में आप कार्यरत है वहां आप विश्वविद्यालय के एम्बेसडर के रूप में भी कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व वर्ती छात्र व छात्राओं ने भी इस दौरान विश्वविद्यालय के अपने अनुभव साझा किया और कई नए सुझाव भी दिए। इस दौरान पूर्ववर्ती छात्रों के कहा कि वह आज जो भी है, उसमें संस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका है ,आज वह यहां आकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं वह इसके लिए विश्वविद्यालय के आभारी हैं।

Leave a Reply