Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

ग्रामीण विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

राची, झारखण्ड  | सितम्बर   05, 2024 ::

रांची विश्वविद्यालय के मानव विज्ञान विभाग के अंतर्गत ग्रामीण विकास विभाग के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर केक काटकर धूमधाम से शिक्षक दिवस को मनाया गया।

विभाग के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला एवं शिक्षक दिवस की महत्ता और गुरु-शिष्य परंपरा पर विस्तार से चर्चा किया।
विभाग की समन्वयक डॉ एस. जे. मिंज ने गुरु शिष्य परंपरा पर बताते हुए कहा कि प्राचीन काल से ही गुरु और शिष्य का रिश्ता महान रहा है।
विभाग के शिक्षक डॉ अटल पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक और छात्र मिलकर देश का भविष्य गढ़ने का काम करते हैं।
शिक्षिका शिरीन गुल ने विद्यार्थियों से संयमित और मर्यादित रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
विभाग के प्रा.मनीष कुमार और प्रा. अंजलि कुमारी और डॉ सुनीता मिश्रा, अजय उरांव, सुनील आदि ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन प्रकाश उरांव ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सवेरा टोप्पो, सुशील कुमार, नंद मोहन, किरण कुमारी, जुही कुमारी, डॉली महतो आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Leave a Reply