Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड लाइफस्टाइल

कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स में शिक्षक दिवस सह सम्मान समारोह

राची, झारखण्ड  | सितम्बर   05, 2024 ::

कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के डोरंडा एवं हटिया केंद्र के छात्रों एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के द्वारा डोरंडा केंद्र में शिक्षक दिवस सह शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | समारोह का उद्घाटन कलाकृति के निदेशक एवं कला शिक्षक धनंजय कुमार के द्वारा किया गया | कलाकृति के छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया | विद्यालय के सभी शिक्षकों को उत्क्रिस्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया | धनंजय कुमार ने कहा की यदि सही तरीके से शिक्षा दी जाय़े तो समाज की अनेक बुराईयों को मिटाया जा सकता है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की उपनिदेशिका रजनी कुमारी, अजय कुमार, आरती, कोमल, शिखा, अर्चना , रिंकी, जया, मनस्वी, निजात, सुमन, अमीषा, सुरुचि, निभा, अंकिता , सूरज, मयंक, राज एवं अन्य छात्रों का योगदान रहा |

Leave a Reply