Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड लाइफस्टाइल

जे के इन्टरनेशनल स्कूल के खिलाड़ी अटल बिहारी वाजपेयी खेल सम्मान से सम्मानित

राची, झारखण्ड | नवम्बर | 01, 2023 ::

आज दिनांक 01 11 2023 दिन बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के तत्वावधान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के 75 वा अमृत महोत्सव के अंतर्गत अग्रु रातु रांची स्थित जे के इंटरनैशनल स्कूल के विभिन्न खेल के सैंकड़ो खिलाड़ियों को एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत अटल बिहारी वाजपेई खेल सम्मान का प्रशस्ति पत्र देकर सम्म।नित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में जे के इंटरनैशनल स्कूल एव जे के क्रिकेट एकेडमी के निदेशक जितेंद्र सिंह, स्कूल कि प्राचार्या रंजिता सहाय, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश खेल संयोजक अमन कुमार,भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल रांची महानगर संयोजक आशुतोष द्विवेदी , गुरुकुल शिक्षा के निदेशक सूरज प्रसाद, प्रधानमंत्री जनकल्याण कारी योजना झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार दुबे आदि कई गणमान्य लोगों ने एन सी सी, फुटबॉल, बैंड मिनटन, शूटिंग, क्रिकेट के सैंकड़ो खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी जी ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर लगातार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम कर रही है। खिलाड़ियों को सम्म।न देने से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है । झारखंड खिलाड़ियों का गढ़ है और यहां के खिलाड़ी कम संसाधनों के बावजूद भी विभिन्न खेलो के माध्यम से झारखंड राज्य का मान पूरे देश में बढ़ा रहे है। इनको बढ़ाना हम सब का नैतिक कर्तव्य है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मोहम्मद इकबाल अहमद, मोहम्मद जिशान वसी, मोनिका आदि कई स्कूल के शिक्षक एवं विधार्थीगण उपस्थीत थे।

Leave a Reply