Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

151जोडो का आदर्श सामुहिक विवाह 8 जनवरी 2023 को :: तैयारी जोर शोर से

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 30, 2022 ::  पूर्णब्रह्म परमात्मा की अपार कृपा श्री राज श्यामा जी महाराज एवं संत शिरोमणी श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद जी महाराज के आशीर्वाद से एम• आर•एस•श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट राँची एव स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा राँची के सयुंक्त तत्वाधान मे संस्था के सेवाभावी सदस्यों के सहयोग से अगामी 8 जनवरी 2023 रविवार को संस्था के निर्माणाधीन श्री कृष्ण मंदिर के प्रांगण मे 151 जोडो का आदर्श सामुहिक विवाह भव्य आयोजन किया जा रहा है।

आदर्श सामूहिक विवाह के आयोजन को लेकर एक बैठक आज दिनांक 30/12/22 शुक्रवार को संस्था के विधा देवी अग्रवाल शिवगंज स्थित सत्संग भवन मे संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल की अध्यक्षता 04 बजे से 06 तक हुई।

151 जोडो का आदर्श सामुहिक विवाह का भव्य आयोजन आगामी 08 जनवरी रविवार को पुंदाग स्थित संस्था के निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर के प्रांगण होने जा रहा है। श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट के सदस्य गांव गांव घुम घुम कर जरूरतमंद परिवार के सदस्यों का रजिस्ट्रेशन कर रहे है।

संस्था के द्वारा आदर्श सामूहिक विवाह की घोषणा के बाद आज शुक्रवार दिनांक 30 दिसम्बर 22 तक 117 जोडो का रजिस्ट्रेशन का कार्य सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया। संस्था के सदस्यो एव पदाधिकारियों के द्वारा भरकर आये हुए 148 रजिस्ट्रेशन फार्म की जांच कर 117 रजिस्ट्रेशन फार्म सही पाये गये। 31 रजिस्ट्रेशन फार्म गलत पाये गये।

एम•आर•एस•श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट राँची एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा राँची के सयुंक्त तत्वाधान मे गुरु जी श्री श्री 1008 स्वामी श्री सदानंद जी महाराज के शिष्यों समाज के धर्म प्रेमीजनो एवं विभिन्न समाज के लोगो के द्वारा 151 जोड़ो के आदर्श सामुहिक विवाह का पुरा खर्च उठाया जायेगा।

आज की बैठक में विशेष रूप संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी,प्रमोद सारस्वत,ओम प्रकाश सरावगी,बिष्णु सोनी, एव इनके अलावा संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे।

यह सभी जनकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजु अग्रवाल) ने दी। 9431108420

Leave a Reply