Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

हॉकी झारखंड की 10वी वार्षिक आम सभा :: हॉकी सिमडेगा को लगातार तीसरे वर्ष मिला बेस्ट डिस्ट्रिक ऑफ द हॉकी झारखंड का अवार्ड

राची, झारखण्ड | नवम्बर | 01, 2023 ::

रांची के मोराबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह अंतर्राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के सभागार में आज हॉकी झारखंड की 10वी वार्षिक आम सभा अध्यक्ष श्री भोलानाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में हॉकी झारखंड के कार्यकारणी समिति के सदस्य, सभी 24 जिला के अध्यक्ष, सचिव और मुख्य रूप से एशिया हॉकी महासंघ के Ghulam Ghous, Manager Coaching and Development AHF & Head of International relation AHF , हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरण, हॉकी इंडिया के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर कमांडर आरके श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
भारत देश के किसी भी खेल संघ के राज्य इकाई के वार्षिक आम सभा में संभवत इतिहास में पहली बार महादेश स्तर और राष्ट्रीय खेल महासंघ के पदाधिकारी सामिल हुए हो।
हॉकी झारखंड के समस्त खेल प्रेमियों की ओर से हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने इन सभी पदाधिकारी को शॉल ओढाकर एवं बुके देकर स्वागत किया।

आज के वार्षिक आमसभा में विशेष रूप से पिछले वर्ष के बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि के साथ-साथ विगत एक वर्ष के आय व्यय का ब्योरा पेश किया गया तथा हॉकी के विकास के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा और आगामी वर्षों होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं पर चर्चा करने के उपरांत सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि आगामी वर्ष 2023 =24 में सीनियर राज्य स्तरीय महिला पुरुष हॉकी प्रतियोगिता रांची में, जूनियर और सब जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता जमशेदपुर में, सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता सिमडेगा में और जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता खूंटी में किया जाएगा। इस वर्ष 2022=23 का महिला सब जूनियर प्रतियोगिता सिमडेगा में और जूनियर महिलाओं की प्रतियोगिता खूंटी में किया जाएगा।

वर्ष 2022=23 का हॉकी झारखंड का बेस्ट जिला हॉकी संघ का अवार्ड हॉकी सिमडेगा को दिया गया, जिसके लिए हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी और हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों को एशिया हॉकी महासंघ और हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया। इस वर्ष के लिए का बेस्ट कोच का अवार्ड हॉकी झारखंड पुरुष स्वर्ग में मनीष कुमार और महिला वर्ग में हिमांशु को दिया गया।
हॉकी झारखंड के अध्यक्ष श्री भोलानाथ सिंह जी ने सभी जिला के अध्यक्ष साथियों को कड़ा संदेश दिया कि आगामी एक माह के अंदर सभी कोई अपने जिला का सोसाइटी एक्ट में निबंध कर ले और अपना बैंक खाता खोल कर पासबुक और पैन कार्ड बनवा ले। साथ ही साथ अपने जिला में जिला स्तरीय सब जूनियर जूनियर और सीनियर जिला चैंपियनशिप का आयोजन करें। हॉकी इंडिया के कार्यपालक निर्देशक कमांडर आरके श्रीवास्तव जी ने कहा कि 30 जिला में सोसाइटी एक का निबंध के साथ के साथ बैंक खाता और पैन कार्ड रहेगा और वह जिला महिला पुरुष दोनो वर्ग का सब जूनियर जूनियर एवं सीनियर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन करेंगे उन्हें हॉकी इंडिया डायरेक्ट एक लाख रुपए का अनुदान देगा।
ओके झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने विगत वर्षों के उपलब्धियां को बदलते हुए कहां की इस वर्ष हॉकी झारखंड ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में महिला वर्ग के सब जूनियर और जूनियर में रजत पदक तथा सीनियर में कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने सभी जिला के अध्यक्ष सचिवों से कहा कि अपने-अपने जिला में प्रतियोगिताओं का आयोजन जल्द से जल्द करें और उसकी समय हॉकी झारखंड को 15 दिनों के अंदर भेजें।

इससे पूर्व हॉकी झारखंड के अध्यक्ष श्री भोलानाथ सिंह स्वागत भाषण देते हुए कहा की विगत 2014 में हॉकी झारखंड के पदभार ग्रहण करने के समय से ही आप लोग में से ज्यादातर लोग हमसे जुड़े हुए हैं लगातार आप लोगों के सहयोग और आपके पारदर्शिता पूर्ण कार्यों के कारण आज झारखंड में हर वर्ष एक दो राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन होता रहा था और हॉकी झारखंड की कार्य कुशलता को देखकर अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हो रहा है जिसे हम सभी लोगों को मिलकर सरकार से सहयोग लेकर सफलतापूर्वक आयोजन करना है इस प्रतियोगिता के समापन के बाद जनवरी में एक और अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता है हम सभी लोग इन सभी प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक और भव्यता पूरक आयोजन करेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब झारखंड में विश्व कप हॉकी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। मैं विशेष रूप से एशिया हॉकी महासंघ के पदाधिकारी और हॉकी इंडिया के पदाधिकारी जो आज बैठक में शामिल हैं उनका स्वागत करता हूं कि हमारे राज्य खेल इकाई की आमसभा आप आकर इस बैठक को सुशोभित किया है।
*बैठक के अंत में आम सभा में सामिल सभी पदाधिकारियों और सदस्यो को बैग,टीशर्ट और जूही देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply