Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड

बिरसा उच्च विद्यालय की बच्चियों ने केक काटकर कर कहा हैप्पी बर्थडे धोनी

राची, झारखण्ड | जुलाई | 07, 2023 :: आज दिनांक 07 जुलाई 2023 दिन शुक्रवार को सामाजिक संस्था तान्याज हेल्पिंग वेलफेयर फाऊंडेशन कि ओर से कांके डैम के हथिया गोंदा गांव बिरसा उच्च विद्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एव रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी के 42 वा जन्मदिन धूम धाम से मनाया गया ।

इस अवसर पर बिरसा उच्च विद्यालय के जनजातीय बच्चियों ने अलग अलग झारखंडी वेशभूषा में माही की बड़ी बड़ी तस्वीर वाले पोस्टर हाथ में लेकर उनके प्रति रांची का प्रेम और सम्मान प्रदर्शित किया ।
सबने मिलकर केक काटकर के एक स्वर में हैप्पी बर्थडे धोनी कहकर अपने प्रिय क्रिकेटर को जन्मदिन की बधाई एव शुभकामनाएं दिया एव उनके लंबी उम्र की कामना की गई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, प्राचार्या डॉ सुषमा तिवारी, तान्याज हेल्पिग वेलफेयर फाऊंडेशन के फाउंडर राज कुमार साव, को फाउंडर अंसिका सिंह, अध्यक्ष अनवरी अंजुम, हरीश चंद्र, श्याम देव प्रसाद सिंह, सुभाष मिश्रा, सुखराम जी समेत कई शिक्षक शि क्षिकाए एवं सैंकड़ो विद्यार्थी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply