Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड राष्ट्रीय लाइफस्टाइल

माही वे चित्रकला प्रदर्शनी :: धोनी के जीवन पर आधारित 30 से अधिक पेंटिंग्स का प्रदर्शन

राची, झारखण्ड | जुलाई | 06, 2023 ::

कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स मे धोनी के जन्मदिन पर “माही वे” चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन

बच्चों ने बनाई रांची के राजकुमार महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पेंटिंग

कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स के बच्चों के द्वारा रांची के राजकुमार ,भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं एक महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के 42वीं जन्मदिवस के अवसर पर “माही वे” नमक दो दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित की गई है l
इस अवसर पर कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट के छात्रों ने धोनी के जीवन पर आधारित 30 से अधिक पेंटिंग्स बनाई l
उनके खेल जीवन के महत्वपूर्ण पलो को चित्रित किया है l
जैसे विश्व कप के साथ उनकी तस्वीर,
आईपीएल ट्रॉफी के साथ ,
उनके लंबे बालों वाला रूप,
टी 20 ट्रॉफी के साथ उनकी यादगार तस्वीर,
बेटी जीवा के साथ उनकी प्यारी सी तस्वीर एवं
अन्य पलों को चित्रित किया l

कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स के निदेशक धनंजय कुमार ने बताया कि रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी के प्रति बच्चों का प्रेम इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया है l
महेंद्र सिंह धोनी से रांची ही नहीं पूरे विश्व पटल पर रोशन किया है l
अपने कप्तानी करियर में भारत को सभी आईसीसी टूर्नामेंट जितवा कर एक कीर्तिमान स्थापित किया हैl
अतः कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स के बच्चों का प्रयास था कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से एक उन्हें अनोखा उपहार दिया जाए l

इस प्रदर्शनी मे 12 साल से 25 साल के छात्रों ने अपनी कला से धोनी के पेंटिंग को जीवंत कर दिया. चाहे पेंसिल हो या वाटर कलर, चारकोल पेंसिल या फिर एक्रेलिक कलर सभी माध्यमों में छात्रों ने महेंद्र सिंह धोनी की अद्भुत पेंटिंग्स बनाई है l
प्रदर्शनी में आरती, सुरुचि, सुमन, अमीषा, जया,अर्चना, स्नेहा ,मयंक ,हर्ष, सक्षम ,सूरज, आयुष, राज ,पलक, रिद्धि एवं सुनंदा की पेंटिंग प्रदर्शित की गई है l

Leave a Reply