Breaking News Latest News झारखण्ड

मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में टीबी विभाग ने सिविल सर्जन एकादश को 54 रनों से पराजित किया

राची, झारखण्ड  | अप्रैल |  27, 2025 ::

रांची : सिविल सर्जन कार्यालय और जिला यक्ष्मा कार्यालय के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रिम्स के क्रीड़ा मैदान में खेला गया। इस कार्यक्रम का स्लोगन ‘ टीवी हारेगा देश जीतेगा’ था। इसका मकसद आम जनमानस के बीच जागरूकता लाना है। ज्ञात हो कि भारत सरकार द्वारा यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्मूलन कार्यक्रम का प्रचार प्रसार के मकसद से मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच के अलावा कई और कार्यक्रम का आयोजन लगातार किया जा रहा है। सिविल सर्जन रांची ने अपने वक्तव्य के दौरान यह बताया कि समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के तहत जागरूकता अभियान करने हेतु मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाता रहेगा।

रविवार को रिम्स मैदान में खेले गए क्रिकेट मैच में टीबी विभाग ने सिविल सर्जन एकादश को 54 रनों से पराजित किया। टीवी विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रनों का स्कोर खड़ा किया जवाब में सिविल सर्जन एकादश की टीम 120 रन ही बना पाई। मैत्री मैच में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर एस बास्की को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, अमलेश को मैन ऑफ द मैच एवं रंजीत कुमार को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रिम्स डॉट्स सेंटर के प्रभारी डॉक्टर टी के मिश्रा और डीपीएम प्रवीण कुमार सिंह ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन डीपीसी राकेश कुमार राय ने किया।

Leave a Reply