Breaking News Latest News सिनेमा

हिंदी फ़िल्म फेसबुक वाला प्यार के लिए सोनू निगम ने दी आवाज

मुम्बई | सितम्बर | 27, 2018 :: अक्की फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फ़िल्म फेसबुक वाला प्यार के लिए सोनू निगम ने अपनी आवाज दी।सोनू निगम ने फ़िल्म के दो गानें गायें हैं।जिनमें से दोनों के बोल क्रमशः मन बाँवरा और मैं फ़िदा हैं। इन गीतों को झारखण्ड के लोहरदगा के हँसीन वादियों में फिल्माया गया हैं।
इस फ़िल्म के निर्माता टिंकू कुरैशी, निर्देशक व् कैमरामैन नारायण साहू, म्यूजिक डायरेक्टर राजा पंडित, कोरियोग्राफर राजू खान, लेखक अभिनव गौड़, गीतकार श्वेता राज हैं। फ़िल्म में मुम्बई व् झारखण्ड के क्षेत्रीय कलाकारों ने अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। राहुल बग्गा, नैंसी ठक्कर, प्रिया सिंधु, मनमोहन तिवारी, राजेश शर्मा, अखिलेन्द्र मिश्र, शीतल अथानी, ज़ीशान व् अन्य ने अभिनय किया हैं।
फ़िल्म के गीतों को सोनू निगम के अलावे श्रेया घोषाल और सोनू कक्कड़ ने भी अपनी आवाज दी हैं।फ़िल्म के निर्देशक नारायण साहू ने बताया कि फ़िल्म में और भी कई गानें हैं। जिन्हें अरिजीत सिंह, आतिफ असलम, मिका सिंह और रूप कुमार राठौड़ गानें वाले हैं। फेसबुक वाला प्यार एक म्यूजिकल कॉमेडी और फैमिली ड्रामा फ़िल्म हैं। जो पूरी तरह से एक मनोरंजक फ़िल्म हैं।

Leave a Reply