Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

राज्य स्तरीय खेलो झारखंड संपन्न, एथलेटिक्स में रांची चैंपियन

राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 31, 2023 ::

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग
द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वाधान में रांची के खेल गांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड कार्यक्रम संपन्न हुआ।
खेलो झारखंड अंतर्गत राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023-24 में रांची 335 अंक के साथ चैंपियन बनी।
रांची की टीम ने 36 स्वर्ण, 24 रजत 13 कांस्य पदक के साथ ओवरऑल चैंपियन बनी, दूसरे
स्थान पर 5 स्वर्ण, 7 रजत 7 कांस्य पदक के साथ हजारीबाग की टीम रही।
27 से 31 अक्टूबर तक चले राज्य स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में तीनों आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के बीच प्रतिस्पर्धा हुई, जिसमे प्रतिभागियों ने शानदार परफॉर्मेंस दिया।
उक्त प्रतियोगिता के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल 2023-24 में राज्य टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
पदक विजेताओं को राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, जे एस एस पी एस के सी ई ओ गिरीश कुमार राठौड़, मुकुल टोपनो, पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट पुष्पा हस्सा, अजय कुकरेती, चंचल भट्टाचार्य, संजीव रंजन, सुनील कुमार एवं सुशील सिंह मंटू ने पदक विजेताओं को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया।
इस प्रतियोगिता में लगभग 2300 से अधिक खिलाड़ी समेत 288 कोच मैनेजर भाग ले रहे है।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के विद्या कुमारी, एम मोदस्सर, समीर कुमार, शंकर पाल, उमेश दास, जगजीत सिंह, जावेद अंसारी, चंद्रदेव सिंह, कलावती कुमारी एवं जितेंद्र कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई है।

Leave a Reply