Breaking News खेल

खेलो इंडिया 10 का दम वुशु प्रतियोगिता राँची में 12 मार्च को

राँची, झारखण्ड  | मार्च  | 10, 2023 ::  स्पोर्टस ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूरे भारत मे आयोजित कराए जा रहे खेलो इंडिया 10 का दम के तहत झारखण्डं के राँची जिले में भी वुशु प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी ।

स्पोर्टस ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के इस प्रतिस्पर्धा में दस विभिन्न खेलों का आयोजन भारत के विभिन्न दस राज्यों के दस शहरों में होगा जिसके तहत वुशु खेल का आयोजन ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में होगा।

खेलो के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के इस अभियान में सिर्फ महिला खिलाड़ी ही भाग लेंगी।ये सभी खिलाड़ी राँची जिले से होंगी।

ज्ञातव्य है कि इसके पूर्व झारखंड के राँची में खेलो इंडिया वीमेन वुशु लीग का भी सफलतम आयोजन हो चुका है।

इसकी जानकारी देते हुए झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के इस अभियान की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।

वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया और स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा निर्देशित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 12 मार्च रविवार को प्रातः 10 बजे और समापन अपराह्न 3.30 बजे होगा।

Leave a Reply