राची, झारखण्ड | अक्टूबर 26, 2024 ::
अधिवक्ता कल्याण निधि की योजनाओं से राज्य के अधिवक्ताओं को जुडने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से झारखण्ड अधिवक्ता कल्याण निधि अधिनियम के अंतर्गत ट्रस्टी कमिटी के पदेन अध्यक्ष सह राज्य महाधिवक्ता राजीव रंजन दो दिनों से कई जिलों के दौरे पर हैं। आज उन्होंने गढवा और पलामू जिले का दौरा कर वहां के बार एसोसियेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों से मिलकर अधिवक्ता कल्याण निधि की योजनाओं से अवगत कराया और उन्हें इस योजना से जुडने की अपील की। इस दौरान उन्होंने बार भवन का भी जायजा लिया और अधिवक्ताओं की समस्याओं को भी जाना।
राज्य महाधिवक्ता ने ट्रस्टी कमिटी की ओर से अधिवक्ताओं और उनके परिवार की सामाजिक सुरक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराते हुए इस योजना से स्वयं को जोडने की अपील की। यह कहा कि यह योजना आपकी सामाजिक सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन को अपने बीच पाकर जिले के अधिवक्ताओं का जोश देखते बन रहा था। बार एसोसियेशन के सदस्यों ने राज्य महाधिवक्ता का बार एसोसियेशन में स्वागत करते हुए इस योजना से स्वयं को जुडने की सहमति देते हुए ट्रस्टी कमिटी की इस योजना से जिले के अधिक से अधिक संख्या में अधिवक्ताओं को जोडने का प्रयास करने के लिए आश्वस्त किया।




