राची, झारखण्ड | अक्टूबर 26, 2024 ::
नागरमल मोदी सेवा सदन में कोल इंडिया लि. के पूर्व चेयरमेन प्रमोद अग्रवाल ने दौरा किया। श्री अग्रवाल ने सदन के नवस्थापित हृदय विभाग का जायजा विस्तार से लिया। ज्ञातव्य है कि कोल इंडिया लि. के CSR फंड से हृदय विभाग हेतू सहयोग प्राप्त हुआ है।
सदन के अध्यक्ष अरुण छावछरिया ने प्रमोद अग्रवाल का स्वागत करते हुए कोल इंडिया लि. से सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। सदन परिवार की ओर से श्री अग्रवाल का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वरीय उपाध्यक्ष पुनीत पोद्दार ने विडियो के माध्यम से सदन व हृदय विभाग की प्रगति को दर्शाया। डॉ. विनय कुमार सिंह ने भी विडियो के माध्यम से हृदय विभाग की बारीकियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।
सदन के पूर्व अध्यक्ष अजय मारू ने अपने सम्बोधन में बताया कि सदन द्वारा किए गए अच्छे कार्यों में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। जिस तरह कोल इंडिया लि. द्वारा अनुदान प्राप्त हुआ उसी तरह समाज ने भी बढ़ चढ़ कर दान दिया। सदन में बहुत ही जल्द रु. 500/- में डायलिसिस की सुविधा दी जाएगी।
श्री अग्रवाल ने नागरमल मोदी सेवा सदन की उपलब्धियों की सराहना की तथा उद्देश्य पूर्ति के लिए शुभकामनाएं दी एवं बताया कि CSR एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा समाज एवं स्थानीय लोगों के लिए सदन के माध्यम अच्छी सुविधाएं प्रदान की जा सकती है अथवा भविष्य में भी किसी भी तरह की सहायता करने की कोशिश करेंगे।
मानद सचिव आशीष मोदी जी ने धन्यवाद देते हुए स्व. नागरमल मोदी जी का एक पोस्टल स्टाम्प भेंट स्वरूप श्री अग्रवाल जी को दिया। सहसचिव वेद प्रकाश बागला ने सफल मंच संचालन किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद महेश पोददार, गोवर्द्धन प्रसाद गाड़ोदिया, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार केडिया, उपाध्यक्षा श्रीमती रेखा जैन, अरूण खेमका, ललित केडिया, आलोक तुलस्यान, पवन कनौई, प्रेम मितल, राजकुमार गाड़ोदिया, गौतम मोदी एवं वरूण जालान उपस्थित थे।



