राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 03, 2024 ::
संत जेवियर्स कॉलेज रांची ने 3 दिसंबर को कॉलेज प्रांगण में अपने संरक्षक संत फ्रांसिस जेवियर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत मिस्सा अनुष्ठान के साथ हुई। मिस्सा समारोह की अगुवाई कॉलेज के भूतपूर्व छात्र व वर्तमान में गुमला के धर्माध्यक्ष रेव्ह बिशप लिनुस पिंगल एक्का ने की और उनका साथ काॅलेज के रेक्टर फादर सुधीर मिंज, एसजे व फादर ब्राइस बिलुंग ने दिया। मिस्सा में कॉलेज के प्रबंधकों, स्टाफ के सदस्यों, सहकर्मियों एवं छात्र-छात्राओं के लिए विशेष रूप से प्रार्थना की गई। धर्माध्यक्ष बिशप लिनुस पिंगल एक्का ने संत फ्रांसिस जेवियर के जीवनकाल को साझा करते हुए बताया कि जेवियर की आदर्शों, चिन्हों और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आत्मसात करने को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि ईश्वर पर विश्वास करके उनकी योजना के अनुसार आगे बढ़ें। जहां भी कार्यरत हों वहां अपनी बात, काम और व्यवहार से ईश्वर के प्यार को दूसरों को दें। काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने डाॅ फादर अजय मिंज,एसजे व फादर संजय केरकेट्टा,एसजे की अगुवाई में सुमधुर गायन के साथ मिस्सा में प्रार्थना का उपयुक्त महौल बनाने में अपना योगदान दिया। इस दौरान कॉलेज की छात्राओं ने प्रवेश व अर्पण नाच कर कार्यक्रम को सार्थक बनाया।
समारोही मिस्सा में फादर आनंद डेविड खलखो, डाॅ फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर,एसजे, फादर अजय तिर्की, एसजे सहित 30 पुरोहितगण, धर्मबहनें, टीचिंग स्टाफ, नाॅन टीचिंग स्टाफ व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।




