Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

गौ माता को समर्पित संगीतमय “श्रीमद्भागवत कथा” 12 से 18 मार्च  तक हुटुप गौशाला मे

राची, झारखण्ड  | मार्च  | 11, 2023 ::  श्री गोपीकृष्ण सेवा संस्थान द्वारा गौ माता को समर्पित संगीतमय “श्रीमद्भागवत कथा” दिनांक 12/3/2023 से दिनांक 18/3/2023 तक दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक हुटुप गौशाला ,रूक्का डैम के पास, रांची में आयोजित किया जा रहा है।
हमारे सनातन धर्म के सात स्तंभों में प्रथम स्तंभ परम पूज्या गौ माता ही है, हमारे सनातन धर्म ग्रंथों में कहा गया है –
“गवां मध्ये वसाम्यहम्”

इस उक्ति को चरितार्थ करते हुए संस्थान सात दिनों तक गायों के मध्य ये परम पुनीत आयोजन करवा रही है, श्रीमद्भागवत तो वैसे ही मोक्षशास्त्र है इसके श्रवण मात्र से जन्म जन्मांतर के पाप, ताप, संताप नष्ट होते हैं और ऐसी पावन कथा जब परम पुनीता गायों के मध्य में स्थित होकर श्रवण किया जाए तो इसका महत्व अनंत गुना बढ़ जाता है।

गायों के मध्य कथा आयोजन के पीछे एक और भी उद्देश्य है कि जनसमुदाय अपने सनातन की मूल -गौ के महत्व से भलीभांति परिचित हो सकें, भारतीय गौ की महिमा और उससे प्राप्त होनेवाले अनगिनत लाभ तथा आध्यात्मिक महत्व को समझकर भारतीय मूल के गौवंश का संवर्द्धन हो सके।
श्रीमद्भागवत कथा के लिए श्रीधाम वृन्दावन से राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता परम पूज्य पंडित नीरज कृष्ण शास्त्री का आगमन हो रहा है।
उक्त जानकारी श्री गोपी कृष्ण संस्थान के प्रबन्ध निदेशक मीरा अग्रवाल के द्वारा प्राप्त हुई।

Leave a Reply