राची, झारखण्ड | अप्रैल | 20, 2025 ::
श्री शिव मंडा पूजा समिति हेसाग के द्वारा विगत 70 से 80 वर्षों से लगातार महादेव मंडा पूजा का आयोजन किया जा रहा है, हटिया हेसाग स्थित दसई जतरा मैदान में झूलन एवं नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम का विधिवत दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया गया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, हटिया के विधायक नवीन जायसवाल , जगन्नाथपुर के थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह, ठाकुर जुगल किशोर नाथ शाहदेव , दुर्गेश यादव ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि झारखंड की संस्कृति की खूबसूरती है कि सभी आपसी भाईचारे के साथ सभी पर्व मनाते हैं, महादेव मंडा एक पुरानी कथा के अनुसार झारखंड के सभी भक्त आस्था के साथ अपने गांव समाज राज्य की प्रगति की कामना हेतु प्रार्थना करते हैं.
साथ ही संबोधन के क्रम में मैदान के विकास से संबंधित कार्यों की करने की स्वीकृति प्रदान किया, जिसमें मैदान की साज सज्जा, चार दिवारी, सोलर लाइट, स्टेज बनाने का कार्य शामिल है
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ठाकुर जुगल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि मेरे पूर्वजों के द्वारा विभिन्न पूजा के लिए 7 एकड़ 85 डिसमिल भूमि समस्त हेसाग के ग्रामीणों को पूजा के लिए दी गई है, जिसका संरक्षण एवं संवर्धन यहां के ग्रामीण काफी अच्छे से कर रहे हैं, और अपनी संस्कृति को बचाए रखे हैं ,मेरे द्वारा किसी भी प्रकार के सहायता व आवश्यकता पर उपस्थित रहूंगा.
मंच संचालन कर रहे मंडा पूजा समिति के आयोजक छात्र नेता दुर्गेश यादव ने कहा कि तीन गांव कि पूजा यहां की उन्नति, समृद्धि एवं विकास के लिए जरूरी है, संजय सेठ जी के द्वारा दसई जतरा मैदान में चारदीवारी ,सोलर लाइट ,स्टेज लगाने की स्वीकृति हेतु आभार प्रकट करते हैं.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से
मौके पर भाजपा हटिया मंडल के अध्यक्ष राम मनोज साहू , ठाकुर युगल किशोर नाथ शाहदेव, पुरोहित मनोज पांडे , प्रभात खबर के वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र गिरी एवं हेसाग गांव के तीनों टोला क्रमशः सदान टोली, ऊराँव टोली , लेटेंगा टोली के समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे.




