राची, झारखण्ड | अप्रैल | 20, 2025 ::
सिकोकई कराटे इंटरनेशनल झारखंड के तत्वाधान में दूसरी सिकोकई ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन रांची के खेल गांव स्थित हरिवंश ताना भगत इनडोर स्टेडियम में 3 मई से किया गया है। प्रतियोगिता की मेजबानी झारखंड के द्वारा कि जा रही है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बहु बाजार बसर टोली स्थित इमा कराटे स्टूडियो में कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के ट्राईबल एंड माइनॉरिटी डेवलपमेंट कमीशन के चेरमैन सह ईस्ट इंडिया कराटे एसोसिएशन के संयुक्त सचिव शिहान सुनील किस्पोट्टा की अध्यक्षता में बैठक कर आयोजन कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में आयोजन निदेशक शिहान सुनील किस्पोट्टा आयोजन अध्यक्ष – अनिल किस्पोट्टा
आयोजन उपाध्यक्ष – मोहिनी रितिक टोप्पो, राकेश तिर्की
आयोजन सचिव उमाशंकर महतो, पीटर कच्छप, कुन्दन उरांव
आयोजन संयुक्त सचिव – रवि कुमार सिंह, स्वस्तिक तरफदार, कुमार अभिषेक,
सदस्य सुदेश कुमार महतो, देवंती कुमारी , एनी कोनगाड़ी, अक्षय कुमार महतो, आरती टोप्पो , दीपशिखा तिग्गा, रितिका तिग्गा, दीपा विनीता लिंडा, प्रतिभा तिग्गा, आयुष सांगा शामिल हैं l
शिहान सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि यह गर्व की बात है कि झारखंड को दूसरी बार ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। झारखंड में इसकी मेजबानी देने के लिए इन्होंने कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हांशी भरत शर्मा जी को धन्यवाद दिया है।
झारखंड पूरी तरह से इसके आयोजन के लिए तैयार है। आयोजन कमेटी का गठन कर दिया गया है। इस चैंपियनशिप को हम बेहतर तरीके से रांची में आयोजित करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रतियोगिता में कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन से मान्यता प्राप्त किसी भी शैली के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।




![people around the globe come to see the culture of jharkhand : raghubar das [ cm, jharkhand ]](https://www.lenseyenews.com/wp-content/uploads/2017/10/06-Raghuvar-das-464x290.jpg)